कन्हरगांव में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
*कन्हरगांव में लगी विज्ञान प्रदर्शनी
*उमरेठ :-* तहसील के अंतर्गत आने जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव के अंतर्गत माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों के द्वारा गणित विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान की प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव में किया गया। प्रदर्शनी में जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव के प्राचार्य  एवं प्रभारी संतोष माटे, संकुल केंद्र कुंडाली कलाँ के संकुल प्राचार्य संजय सोनारे, जन शिक्षक वीरेन्द्र शर्मा, एजाज खान ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निर्णायक की भूमिका शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय के शिक्षक श्याम किशोर बघेल एवं मोहन मालवीय के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में सामाजिक विज्ञान से आदित्य धुर्वे मा. शा. पटपड़ा प्रथम एवं आर्या पटवा मा. शा. मानकादेही कलाँ द्वितीय स्थान पर रहें, वही गणित विषय में श्रेयांश साहू मा. शा. तिघरा प्रथम एवं विजेश चन्द्रवंशी मा. शा. मूसादेही द्वितीय स्थान अर्जित किया, विज्ञान विषय में प्रतिष्ठा सोनी मा. शा. मानकादेही कलाँ,हितेन टान्डेकर मा. शा. पटपड़ा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रदर्शनी के आयोजन के दौरान जन शिक्षा केन्द्र के 11 माध्यमिक एवं तीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे से 8 विद्यालय के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। प्रदर्शनी के अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। आगामी 23 एवं 24 जनवरी को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रदर्शन जनपद शिक्षा केंद्र  स्तरीय प्रदर्शनी में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default