ग्राम रोहनाकला में ग्रामीण जनों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ग्राम रोहनाकला में ग्रामीण जनों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
छिन्दवाड़ा/ राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल और उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में 26 जनवरी से नशामुक्ति अभियान और मद्यनिषेध सप्ताह संचालित किया जा रहा है जो आगामी 9 फरवरी तक चलेगा। इसी कड़ी में गत दिनों ग्राम रोहनाकला के शिव मंदिर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कला पथक दल और गायत्री परिवार के सदस्यों ने ग्रामीण जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई । साथ ही नशे से होने वाले नुकसान, हानियां, अपमान और देश व समाज के विकास में नशे से होने वाली परेशानियों के बारे में समझाईश दी गई। कार्यक्रम में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत कलाकार श्री सुखसागर कोडापे व श्री सुरेश कमरे ने गीत संगीत के माध्यम से नुक्कड़ नाटक द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया । मंच संचालन प्रमुख कलाकार श्री नरेंद्र पाल ने और श्री माहोरे ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री दिनेश देशमुख भी उपस्थित थे ।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default