*जुन्नारदेव मे कथित रेत माफिया और गैंग बनाकर अवैध काम करने वाली कुख्यात माफिया*

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
*कथित रेत माफिया ने आदिवासी युवक एवं विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष पर किया जान लेवा हमला*

*विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा थाने का घेराव कर सौंपा ज्ञापन*

*जुन्नारदेव मे कथित रेत माफिया और गैंग बनाकर अवैध काम करने वाली कुख्यात माफिया*
 *गिरोह के हौसले इतने बुलंद है कि इनके आदमी घरों मे घुसकर जानलेवा हमला करने से भी नही डर रहे है।*
*ऐसा ही मामला अंबाडा़ निवासी राकेश अग्रवाल एवं आदिवासी किशोरं धुर्वे पर कथित रेत माफिया के गुर्गों ने लाठी और प्लास्टिक पाईप से हमला कर पिटाई कर दी*
*राकेश अग्रवाल विश्व हिन्दू परिषद बजरंग प्रखंड परासिया उपाध्यक्ष भी है एवं इन माफियाओं की अवैधानिक गतिविधियों की खबर अखबारों को देने के संदेह मे पिटाई की बात कही जा रही है।नगर जुन्नारदेव मे अवैध गतिविधियों मे संलिप्त,इन अराजक तत्वों ने भय का माहौल निर्मित करने के उद्देश्य से उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया है। विरोध स्वरूप विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने नगर मे अवैध गतिविधियों को बंद किये जाने एवं आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग के संबंध मे आज 03बजे दोपहर को थाने का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default