सामान्य प्रेक्षक श्री बेहेरा ने एमएलबी स्कूल छिन्दवाड़ा में मतदान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सामान्य प्रेक्षक श्री बेहेरा ने एमएलबी स्कूल छिन्दवाड़ा में मतदान
 कर्मियों के प्रथम प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण
छिन्दवाड़ा/ 28 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण 27 और 28 मार्च 2024 को उनकी पदस्थापना के विधानसभा मुख्यालय पर संपन्न हुआ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री दुसमान्ता कुमार बेहेरा ने आज व्दितीय दिवस पर महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्दवाड़ा में प्रथम पाली में आयोजित मतदान कर्मियों के प्रथम प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल और सहायक कलेक्टर सुश्री तनुश्री मीणा सहित अन्य अधिकारी भी साथ में थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default