राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ 


छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी को अपना दायित्व सोपा गया और अपने कार्य के प्रति जागरुक होकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। संगठन के सभी सदस्यों को बताया गया की संस्था का उद्देश्य जब भी किसी वस्तु या कार्य को करने का विचार मन में आता है तो सबसे पहले उसका उद्देश्य निर्धारित करना होगा बिना उद्देश्य के किसी भी वस्तु या कार्य को आरंभ करना धन समय एवम परिश्रम व्यर्थ करना है । राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद का उद्देश्य मानवाधिकार शब्द से ही स्पष्ट है कि संस्था मानव अधिकार जैसे मुद्दों पर कार्यरत्त है। संस्था का मुख्य उद्देश्य संविधान द्वारा प्रदत्त मानव अधिकारों के विषय में लोगों को जागरूक करना एवं लोगों को उनके अधिकार दिलाने में निःशुल्क कानूनी परामर्श उपलब्ध कराना है। संस्था में कुशल एवं योग्य अधिवक्ताओं का समूह कार्यरत है। कुशल अधिवक्ताओं के नेतृत्व में निःशुल्क विधिक परामर्श दी जाती है। संस्था पूरे भारतवर्ष में अपनी सेवाएं प्रदान कर कुशल एवं सामाजिक लोगों को संस्था में जोड़ने का कार्य करती है ताकि हम अपनी सेवाएं एवं सहायता पूरे भारतवर्ष में दे सकें। संस्था की सदस्यता सामाजिक एवं निस्वार्थ लोगों को ही दी जाए इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। संस्था के अनुभवी सहयोगियों द्वारा संस्था के सदस्यों का चयन किया जाता है। छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शरद कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में आज जिला कलेक्टर को जिला की नई कार्यकारिणी पदाधिकारियो की नामो की सूचना दी गई। संस्था का उद्देश और जिला पदाधिकारी की ओर सहयोग और मार्गदर्शन को लेकर चर्चा कि गई जिसमें जिलापदाधिकारी संजय विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष,अनिल बंदेवार उपाध्याय, जिला सचिव कृष्णाकुमार भलावी, कोषाध्यक्ष मनीमहन राऊत, एव राजदीप इवनाती, सक्सेना, दीपेश साहू सद्स्य उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default