Top News

कलेक्टर श्री सिंह ने किया छिंदवाड़ा-बैतूल अंतरजिला जांच नाका रामपुर-चिचोली का औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिंह ने किया छिंदवाड़ा-बैतूल अंतरजिला जांच नाका रामपुर-चिचोली का औचक निरीक्षण

छिन्दवाड़ा- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान फील्ड में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए जांच नाकों में तैनात स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों का जायजा लेने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा विभिन्न जांच नाकों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने विधानसभा जुन्नारदेव पहुंचकर छिंदवाड़ा-बैतूल अंतरजिला एस.एस.टी.जांच नाका रामपुर-चिचोली का औचक निरीक्षण किया और एसएसटी द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान अपने समक्ष गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग करवाई और निजी, कमर्शियल व सवारी वाहन सहित टू व्हीलर्स, बस, पिकअप आदि सभी वाहनों की पूरी कड़ाई और सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि नाके से गुजरने वाले हर वाहन की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान एसडीएम जुन्नारदेव सुश्री कामिनी ठाकुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व संबंधित टी.आई. और तैनात एस.एस.टी. दल और एफ.एस.टी. दल के सदस्य उपस्थित थे।                        

Post a Comment

और नया पुराने