चौरई में शासकीय भूमि से हटवाया गया 22 अतिक्रमणकारियों का कब्जा*

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
चौरई में शासकीय भूमि से हटवाया गया 22 अतिक्रमणकारियों का कब्जा
चौरई में शासकीय भूमि से हटवाया गया 22 अतिक्रमणकारियों का कब्जा

 छिंदवाड़ा / मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आज एसडीएम चौरई श्री प्रभात मिश्रा और एसडीओ पुलिस चौरई श्री सौरभ तिवारी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस के अमले द्वारा अनुविभाग चौरई के अंतर्गत ग्राम पलटवाड़ा में स्थित 0.150 हेक्टेयर शासकीय भूमि से 22 अतिक्रमणकारियों का कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में एसडीएम और एसडीओ पुलिस के साथ ही तहसीलदार चौरई श्री राजेन्द्र सिंह तेकाम , थाना प्रभारी चौरई श्री दिलीप पंचेश्वर, नायब तहसीलदार चौरई श्री अमित रिनाहिते सहित तहसील के संपूर्ण राजस्व एवं पुलिस के अमले की भूमिका महत्वपूर्ण रही। 
 एसडीएम चौरई श्री मिश्रा ने बताया कि ग्राम पलटवाडा स्थित म.प्र. शासन पर्यटन विभाग को आवंटित भूमि खसरा नं. 4/1 रकबा 4.374 हे. एवं अन्य शासकीय भूमि ख.नं. 9/1 रकबा 4.423 हे. मुख्य राज्यमार्ग से ग्राम पलटवाडा रोड पर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय चौरई की बाउण्ड्रीवाल से लगी हुई भूमि में 22 अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया था। कब्जा हटाये जाने के निर्देश दिये जाने पर न्यायालय तहसीलदार चौरई द्वारा अनावेदकगण को बेदखली आदेश जारी करने के उपरांत भी पर्याप्त समय व अवसर दिया गया, लेकिन उसके बाद भी अनावेदकगण द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया, जिस पर आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए
 0.150 हे.शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default