गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गुरु गोरखनाथ जी का प्रकट उत्सव

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गुरु गोरखनाथ जी का प्रकट उत्सव

छिंदवाड़ा पूरे भारत पर भर में नाथ संप्रदाय के आराध्य देव शिव के अवतार गुरु गोरखनाथ जी का 23 मई को प्रकट उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा के पुजारी श्री बुद्धनाथ विक्की चौहान ने बताया आज संपूर्ण भारत में नाथ संप्रदाय के सभी सामाजिक बंधु हमारे नाथ संप्रदाय के आराध्य देव शिव के अवतार बाबा गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें छिंदवाड़ा जिले में पहला मंदिर जिसमें शिव शंकर भोलेनाथ और शिव के अवतार बाबा गुरु गोरखनाथ जी की विशाल प्रतिमा एक साथ विराजमान है इस मंदिर में अखंड ज्योत और धुना जलते ही रहता छिंदवाड़ा जिले से पोआमा से मोरडोगरी मार्ग पर स्थित परासिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटपड़ा में मनोकामना पूर्ण महादेव भगवान शिव के अवतार गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरु गोरखनाथ जी का प्रकट उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सुबह से ही दूर-दूर से श्रद्धालु भक्तगण एवं नाथ संप्रदाय के सामाजिक बंधु गुरु गोरखनाथ धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की और रुद्र महाभिषेक और हवन पूजन के उपरांत महा आरती की गई शाम 4 बजे से पर्याप्त मात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन प्रसादी भंडारा ग्रहण किया 

 इस धाम की विशेष मान्यताएं

 श्रद्धालु भक्तगणों ने जल रही ज्योत में तेल अर्पित करते हुए और जल रहे धुने के अंदर कपूर और नारियल चढ़ाकर मन्नत मांगी गईं और मान्यता के अनुसार बाबा गुरु गोरखनाथ जी सभी की मनोकामना भी पूरी करते हैं। कई श्रद्धालु भक्त गणों ने कार्यक्रम में चरण बढ़कर हिस्सा लिया।जिसमें नाथ संप्रदाय के वरिष्ठ जन एवं संगठन के कोषाध्यक्ष रवि चौहान जिला अध्यक्ष जितेंद्र नाथ चौहान मनोज नाथ चौहान अमरनाथ चौहान गरीबा नाथ सुनिल चौहान मोहन चौहान अशोक धुर्वे दिनेश धुर्वे गणपत सूर्यवंशी राजकुमार सूर्यवंशी राजा राम सूर्यवंशी दौलत विश्वकर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सताप शाह उइके चंदन धुर्वे पंचायत सरपंच श्रीमती अनीता उइके धार्मिक संस्था गायत्री परिवार से सुरेश यादव तेजलाल तराम राजकुमार चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण और नाथ संप्रदाय के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default