वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा को मिली 142 मतों की बढ़त
कांग्रेस की पूर्ण सक्रियता के बाद वार्ड से पार्षद प्रमोद बंदेवर न दिलाई जीत
जुन्नारदेव ----- देश में भाजपा की एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है वही मध्य प्रदेश में भी सभी 29 सीटों में कमल खिलकर आया है जुन्नारदेव के नगरीय क्षेत्र के लगभग 14 वार्डों में भाजपा ने जीत हासिल की है इस जीत में वार्ड क्रमांक 8 के 142 से भाजपा प्रत्याशी विवेक (बंटी) साहू को बढ़त मिलना वार्ड पार्षद की विशेष उपलब्धि रही है। वार्ड पार्षद प्रमोद बंदेवार द्वारा हमेशा से कांग्रेस की बढ़त का वार्ड रहा वार्ड क्रमांक 8 से ऐतिहासिक बढ़त दिलाई गई है। इस वार्ड पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी की विशेष उपस्थिति चुनाव के पूर्व रही है जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीतने के लिए उनके द्वारा पूरा जोर लगाया गया था इसके बावजूद वार्ड पार्षद की मिलन सरिता और वार्ड की दशा दिशा को बदलने और सक्रियता बनाए रखना ही इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को लोकसभा में 142 मतों की बढ़त दिला पाया है साथ ही वार्डवासियों का आभार माना

