मनीषा नागदेव ने हासिल की पीएचडी
जुन्नारदेव-
नगर की प्रतिभावान छात्रा कुमारी मनीषा अशोक नागदेव ने पीएचडी की डिग्री हासिल कर ली है। उन्होंने यह डिग्री वाणिज्य विषयांतर्गत "स्टडी ओन इफेक्टिवनेस ऑफ़ एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम्स" विषय पर शोध कर प्राप्त की है। उन्होंने यह शोध अपने जिले छिंदवाड़ा के आर्थिक विकास के संदर्भ में प्राप्त किया है। इंदौर के देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के "डॉक्टर ऑफ फिलासफी" विभाग से उन्होंने यह डिग्री हासिल की है। इस शोध में उनका मार्गदर्शन शासकीय महाविद्यालय पीथमपुर जिला धार के डॉक्टर संजय प्रसाद का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ था। उल्लेखनीय है कि प्रतिभावान छात्रा कुमारी मनीषा नागदेव ने अपने समस्त शैक्षिक एवं एकेडमिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रावीण्यता हासिल की है। वह स्थानीय सेवानिवृत्त चिकित्सक अशोक नागदेव एवं श्रीमती लक्ष्मी नागदेव की सुपुत्री है। अपनी इस सफलता का कु मनीषा नागदेव ने अपने परिजनों और मार्गदर्शक डॉक्टर संजय प्रसाद सहित अन्य गुरुजनों को दिया है।

