अग्नि वीर मॉक टेस्ट में ग्रामीण प्रतिभाओं का रहा दबदबा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
अग्नि वीर मॉक टेस्ट में ग्रामीण प्रतिभाओं का रहा दबदबा
जुन्नारदेव ----- मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ राज्य एनसीसी निदेशालय के मेजर जनरल एलके महाजन के निर्देशानुसार जबलपुर ग्रुप के ब्रिगेडियर एजी वरवड़े के पर्यवेक्षण में 24 बटालियन छिंदवाड़ा के द्वारा जुन्नारदेव तामिया एवं परासिया के नवयुवकों को भारतीय सेना में भर्ती हेतु मार्गदर्शन के लिए अग्नि वीर मॉक टेस्ट का आयोजन शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोहम्मद आबिद, शासकीय महाविद्यालय परासिया के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोहम्मद वसीम के कुशल मार्गदर्शन में ईडीसी खेल मैदान परासिया में किया गया। जिसमें तीनों ही क्षेत्र के 95 युवक युवतियों ने भाग लिया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 46 युवक युवतियों ने अपना दम दिखाकर शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की। इस टेस्ट को संचालित करने में एनसीसी अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ईश्वर बावरिया, पीटीआई फिरोज खान, वसीम खान, कलशराम मर्सकोले, लक्ष्मी मर्सकोले, अंजली श्रीवास्तव का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default