मध्य रेलवे की सोसायटी चुनाव में सीआरएमएस के रूपेश यदुवंशी की प्रचंड जीत

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
मध्य रेलवे की सोसायटी चुनाव में सीआरएमएस के रूपेश यदुवंशी की प्रचंड जीत
मध्य रेलवे की सोसायटी चुनाव में सीआरएमएस के रूपेश यदुवंशी की प्रचंड जीत

जुन्नारदेव----- बुधवार 26 जून को रेलवे ईसीसी सोसायटी डेलीगेट के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव के परिणाम गुरुवार को घोषित को घोषित किया गया। चुनाव के लिए नागपुर में संपन्न हुई मतगणना के मुताबिक सीआरएमएस के रूपेश यदुवंशी ने एक तरफ़ा हुए इस मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनआरएमयू के आशीष सूर्यवंशी को 137 मतों से करारी मात दी है। इन चुनाव में मध्य रेलवे के जंबाड़ा से छिंदवाड़ा रेलखंड के रेल कर्मचारियों के द्वारा हिस्सा लिया जाता है। बुधवार को रेलवे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मतदान केंद्र में संपन्न हुई इस मतदान प्रक्रिया में कुल 392 रेलकर्मियों में से कुल 366 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
यहां प्राप्त परिणामों के मुताबिक सीआरएमएस के रूपेश यदुवंशी को कुल 228 वोट प्राप्त हुए, जबकि एनआरएमयू के आशीष सूर्यवंशी सिर्फ 91 वोट ही जुटा पाए। जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले सीआरटीयू के प्रत्याशी ने मात्र 45 वोट अर्जित किये। मध्य रेलवे के ईसीसी सोसायटी के इस प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में सीआरएमएस की इस जबरदस्त एकतरफा जीत ने एक बार फिर उसके दबदबे को साबित कर दिया है। इस बेहद प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में एकतरफ़ा जीत हासिल कर लेने के बाद सीआरएमएस के द्वारा स्थानीय रेल परिसर में अपना विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default