खातेगांव। पूरे भारत देश में तेली,राठौर,साहू,मोदी और समस्त सामाजिक संगठनों में सक्रिय,भक्त शिरोमणि "माता कर्मादेवीजी" और वीर "दुर्गादासजी राठौर" को परम आराध्य मानते हुए "अखिल भारतीय तेली महासभा" मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष तेली राधेश्याम अस्तोलिया ने संगठन में,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओमेश राठौर व प्रदेश महासचिव एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी रामबाबू साहू(दिनारा) और इंदौर संभाग प्रभारी हरीकरण बालोदिया की सहमति से,संभागीय कार्यकारिणी व जिलों का विस्तार किया। अखिल भारतीय तेली महासभा के सागर संभागीय मीडिया प्रभारी पत्रकार श्रीराम साहू ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया जिसमें सामाजिक रूप से सक्रिय तेली रामप्रकाश साहू,भोंति(शिवपुरी)~प्रदेश महामंत्री,
तेली ललित बंधवार, रानापुर(झाबुआ)~कानूनी मान सलाहकार,तेली रविशंकर साहू, भोंति(शिवपुरी)~प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,शिवराजसिंह साहू,खनियाधाना(शिवपुरी)~प्रदेश निजसचिव,शंकरलाल राठौड़,बरझर(अलीराजपुर)~अलीराजपुर जिला अध्यक्ष के साथ ही एम. पी. महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती/दिनेश साहू ने महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी में तेली भावना बंधवार,रानापुर(झाबुआ)~झाबुआ महिला जिला अध्यक्ष,तेली साधना राठौर, बरझरी(अलीराजपुर)~अलीराजपुर महिला जिला अध्यक्ष को शामिल किया और युवा प्रदेशाध्यक्ष तेली नरेंद्र नागर(पार्षद) ने युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी में तेली दीपक राठौर,रैवास देवड़ा(मंदसौर)~युवा प्रदेश महामंत्री,गोवर्धन राठौर~अलीराजपुर युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष को कार्यकारिणी में शामिल किया,राष्ट्रीय प्रवक्ता रामलाल तेली के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश प्रवक्ता सुनिलसाहू(करेरा) ने बताया कि,इन नियुक्तियों से मध्य प्रदेश सहित भारतवर्ष में खुशी का माहौल है,सभी क्षेत्रों से नवनियुक्त पदाधिकारीयो व कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी जा रही है!

