प्रा. शा. खंसवाड़ा का जिला परियोजना समन्वयक ने किया निरीक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
प्रा. शा. खंसवाड़ा का जिला परियोजना समन्वयक ने किया निरीक्षण
डी. पी. सी. छिंदवाड़ा ने जाँची शिक्षा की गुणवत्
उमरेठ/ जन शिक्षा केन्द्र कन्हरगाँव के अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खंसवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण जिला परियोजना समन्वयक जे. के. इड़पाची, ए. पी. सी. संकेत जैन, भानू गुमास्ता के द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में जिले के विभिन्न अधिकारियों द्वारा शालाओं का आकादमिक निरीक्षण लगातार जारी है, इसी परिपेक्ष्य में जिले के डी. पी. सी. ने परासिया विकासखण्ड की शाला शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुण्डाली कला, शासकीय प्राथमिक शाला भमाड़ा एवं शासकीय प्राथमिक शाला खंसवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण कर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की गुणवत्ता की जांच की। जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले के जिला परियोजना समन्वयक के द्वारा कक्षा तीसरी में आयोजित होने वाली नेस परीक्षा के संबंध में विशेष निर्देश प्रदान किए गए।साथ ही कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों की गुणवत्ता की जांच करते हुए शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए जिससे आने वाले समय में विद्यार्थियों की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default