भोपाल।अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश मीडिया अध्यक्ष पत्रकार श्री राम साहू ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न सामाजिक बोर्ड की बैठक भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे भवन में संपन्न हुई।
मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड की बैठक में सहभागिता कर विभाग की गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया गया । बैठक में रविकरण साहू अध्यक्ष मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड, नारायण सिंह कुशवाहा अध्यक्ष लवकुश बोर्ड, लालाराम मीना अध्यक्ष मध्यप्रदेश जय मीनेश कल्याण बोर्ड, दुर्गेश सोनी अध्यक्ष मध्यप्रदेश स्वर्ण कला बोर्ड, गयाप्रसाद किर अध्यक्ष मां पूरी बाई कीर कल्याण बोर्ड, प्रेमनारायण विश्वकर्मा अध्यक्ष मध्यप्रदेश विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड, लक्ष्मीनारायण गोरा अध्यक्ष मध्यप्रदेश वीर तेजाजी बोर्ड, महेश ढालिया अध्यक्ष मध्यप्रदेश रजक कल्याण बोर्ड, एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव व समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

