नगर छिंदवाड़ा के विभिन्न वार्डों में शहरी आशा, एएनएम, मलेरिया कर्मचारी के 04 दलों द्वारा 242 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
नगर छिंदवाड़ा के विभिन्न वार्डों में शहरी आशा, एएनएम, मलेरिया कर्मचारी के 04 दलों द्वारा 242 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे

जगन्नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा छात्रों को डेंगू से बचाव व रोकथाम की दी गई जानकारी
छिन्दवाड़ा/  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.के.शास्त्री ने बताया कि डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए शहरी छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर- 13 जगन्नाथ वार्ड में शहरी आशा एवं मलेरिया कर्मचारियों के 4 दल द्वारा 242 घरों में लार्वा सर्वे किया गया व 34 घरों में पाए गए लार्वा का विनष्टिकरण किया गया। जगन्नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा छात्रों को डेंगू से बचाव व रोकथाम की जानकारी दी गई। इसी प्रकार गांगीवाडा में आशा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा 60 घरों में लार्वा सर्वे किये गये व 2 घरों में पाये गये लार्वा को नष्ट किया गया। पांढुर्णा जिले के सौंसर में श्री सुरेश आगरकर मलेरिया निरीक्षक द्वारा आशाओं को डेंगू रोकथाम के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
      उन्होंने जनसमुदाय से निवेदन किया है कि अपने घर के सभी पानी के कंटेनर को प्रति सप्ताह जांच लें की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दें। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण को समाप्त/कम करने में सहयोग प्रदान करें। ये एडीज मच्छर नालियों के रुके गंदे पानी, गड्ढे, तालाब, नालों के रुके पानी में नहीं पनपता, बल्कि सीमेंट टांके, कुलर, फ्रिज के नीचे ट्रे, ड्रम, गमले, सिंटेक्स टैंक, मनी प्लांट आदि में पनपता है, जिसे प्रति सप्ताह खाली करने की समझाईश दी है। मच्छर के काटने से बचाव के लिए पूरे बाह के कपड़े पहने व मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default