विधानसभा चुनाव के लिए आशीष ठाकुर को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
विधानसभा चुनाव के लिए आशीष ठाकुर को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।
जुन्नारदेव। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जुन्नारदेव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आशीष ठाकुर पंद्राम को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नागपुर में हुई बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने आशीष ठाकुर को प्रवासी नेताओं के रूप में चुनावी जिम्मेदारी दी। उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का संकल्प और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस निर्णय से आशीष ठाकुर के समर्थकों में खुशी की लहर है। बैठक में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेकर बावनकुले, मध्यप्रदेश के संघटन मंत्री हितानंद शर्मा, मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, छिंदवाड़ा पांडुरना के सांसद विवेक बंटी साहू, प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना और महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश के प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default