पांढुर्णा
पांढुर्णा नगर पालिका में पदस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे के घर में एक चोरी की घटना हुई है। चोरी करने वाला शक्स नगर पालिका का स्थाई कर्मचारी गणेश निनावे निकला,सीएमओ श्री नितिन बिजवे के घर में हुई इस चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
25 हजार नगद राशि की गायब :-
सीएमओ नितिन बीजवे ने बताया कि घर की आलमारी और पर्स में रखी नगद राशि कम मिलने लगी थी। जिससे उनको नगद राशि चोरी होने की शंका जाहिर हुई। तो उन्होंने घर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान 27 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो इन 5 दिनों में स्थाई कर्मचारी गणेश निनावे ने लगभग ₹25000/ रुपए नगद राशि निकाली है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला :-
इस मामले में थाना प्रभारी अजय मरकाम का कहना है कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी नितिन बिजवे की शिकायत पर नगर पालिका कर्मचारी गणेश नीनावे पर मामला दर्ज भारतीय न्याय संहिता की चोरी की धारा 303 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध करके जांच शुरू कर दी है। और अपराधी फ़िलहाल हवालात में है। हालांकि शिकायत कर्ता सीएमओ ने सभी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौप दिए है। जिसमे नपा कर्मी अलमारी से नगद राशि निकालते साफ दिखाई दे रहा है। सीएमओ के मुताबिक नगर पालिका कर्मचारी विश्वास करते थे। इसलिए उनका घर में आना जाना रहता था।
विशेष : हालांकि सी.एम.ओं. महोदय के घर हुई ये घटना सोचने ओर सतर्क रहने पे मजबूर करती हैं |चाहे वो कोई भी हो किसी पर विश्वास नहीं किया जा सकता ओर किसकी नियत कैसी हैं, ये अनुमान लगाना भी काफ़ी मुश्किल हैं |

