नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिये पैरालीगल वालेंटियर्स की बैठक का हुआ आयोजन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिये पैरालीगल वालेंटियर्स की बैठक का हुआ आयोजन
पांढुर्ना | म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाडा श्री प्रेमपालसिंह ठाकुर द्वारा गत दिवस जिला मुख्यालय के पैरालीगल वालेंटियर्स की भौतिक एवं सभी तहसील के पैरालीगल वालेंटियर्स की ऑनलाईन बैठक का आयोजन किया गया।
       बैठक में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाडा श्री प्रेमपालसिंह ठाकुर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागडे द्वारा पैरालीगल वालेंटियर्स के द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी 14 सितंबर 2024 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिला मुख्यालय सहित तहसील न्यायालयों में लंबित सभी प्रकार के समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण, धारा 138 एन.आई. एक्ट (चैक बाउंस), मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, बैंक ऋण की वसूली के प्रकरण, सिविल न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरण एवं अन्य प्रकार के दीवानी प्रकरणों का आपसी सुलह समझौते के माध्यम से निराकरण किया जाएगा। इसी प्रकार नगर निगम के संपत्तिकर एवं जलकर, विद्युत अधिनियम बैंक, बी.एस.एन.एल. के वसूली, धारा 138 एन.आई. एक्ट तथा सभी प्रकार के समझौता योग्य प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default