डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिन्दवाड़ा के 125 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे15 घरों में पाये गये लार्वा का किया गया विनष्टीकरण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिन्दवाड़ा के 125 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे
डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिन्दवाड़ा के 125 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे  15 घरों में पाये गये लार्वा का किया गया विनष्टीकरण

15 घरों में पाये गये लार्वा का किया गया विनष्टीकरण
छिन्दवाड़ा/18 अक्टूबर 2024 / डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर 38 समर्थ रामदास चंदनगाँव में मलेरिया कर्मचारियों के 3 दलों द्वारा 125 घरों में लार्वा सर्वे किया गया व 15 घरों में पाए लार्वा को लार्वानाशक दवाई डालकर/खाली कराकर नष्ट कराया गया।

       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.के.शास्त्री ने जनसमुदाय से अपील की है कि अपने घर के सभी पानी के कंटेनर व जल जमाव वाले स्थलों को प्रति सप्ताह चेक करवा ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दें। एडीज मच्छर प्रायः दिन में काटता है, पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल/जला हुआ इंजन ऑयल प्रति सप्ताह डलवायें। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण को समाप्त/कम करने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही मच्छर के काटने से बचाव के लिए पूरे बाह के कपड़े पहने एवं मच्छरदानी के अंदर सोने एवं शाम के समय घर पर नीम का धुआं करने की सलाह दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default