जमीनी स्तर पर सक्रिय होंगे कांग्रेस के चारों मोर्चा संगठन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जमीनी स्तर पर सक्रिय होंगे कांग्रेस के चारों मोर्चा संगठन

 

आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयार की गई रणनीति

 

जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस के चारों मोर्चा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण जल्द ही जमीनी स्तर पर सक्रियता के साथ नजर आयेंगे। सदस्यता अभियान के माध्यम से जिले के मतदाताओं को जोड़ने के साथ ही मोर्चा संगठनों के लिये प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जावेगा।

 

आज स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में कांग्रेस के चारों मोर्चा संगठन में जिला महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल व छात्र संगठन एनएसयूआई के जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में महिला कांग्रेस के द्वारा जिले में सदस्यता अभियान चलाये जाने सहित अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई साथ ही उपस्थित मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्षों की आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सुझाव भी लिये गये।  

 

आयोजित बैठक को पांढुर्ना जिला के प्रभारी श्री गंगाप्रसाद तिवारी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान को गति दें साथ ही विकासखण्ड स्तर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों तक महिलाओं के बीच अपनी उपस्थिति को बढ़ायें। इसी प्रकार उन्होंने युवक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल व एनएसयूआई को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता के साथ काम करने के सुझाव दिये साथ ही टीम को मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

चारों मोर्चा संगठन के प्रभारी श्री आनंद बक्षी के द्वारा महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस व एनएसयूआई के जिलाध्यक्षों की आवश्यक बैठक ली, जिसमें उन्होंने सभी की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही आगामी दिवसों में आयोजित किये जाने वाले आवश्यक कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रथक-प्रथक संगठनों के लिये आगामी दिवसों में आयोजित किये जाने वाले आयोजनों से अवगत कराया साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी सौंपी।

 

जिला महिला कांग्रेस के जारी सदस्यता अभियान को गति देने के साथ ही जिला मुख्यालय के साथ ही छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवक कांग्रेस को जिला कार्यकारिणी का गठन करने के साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति अविलम्ब करने हेतु निर्देशित किया गया। कांग्रेस सेवादल का दीपावली उपरांत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जावेगा जिसकी तैयारियां जल्द ही शुरू की जावेगी। छात्र संगठन एनएसयूआई की आगामी दिवसों में कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण बैठक लेंगे जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिये जायेंगे साथ ही एनएसयूआई का भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जावेगा जिसकी तैयारी शुरू करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

आयोजित बैठक में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष एकलव्य यहाके व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default