जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिलावर कलां के अंतर्गत मजरे /टोला सुकराढाना में पेसा एक्ट नवीन ग्रामसभा के लिए हुआ प्रस्ताव पारित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिलावर कलां के अंतर्गत मजरे /टोला सुकराढाना में पेसा एक्ट नवीन ग्रामसभा के लिए हुआ प्रस्ताव पारित

जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिलावर कलां के अंतर्गत मजरे /टोला सुकराढाना में पेसा एक्ट नवीन ग्रामसभा के लिए हुआ प्रस्ताव पारित
जिसमे जनपद पंचायत जुन्नारदेव से , सम्माननीय पेसा एक्ट ब्लॉक समन्वयक अधिकारी  चंद्रभान उइके  सरपंच जतरलाल परतेती , उपसरपंच  विजेंद्र आहके सचिव  सुन्दरलाल डेहरिया , नवनिर्वाचित पेसा एक्ट ग्राम सभा अध्यक्ष संतल कुमरे , पेसा मोबीलाइज़र इतवरिया राजभोपा , की उपस्थिति में आज ग्राम बिलावर कलां के मजरा/टोला सुकरा ढाना में सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिसमे हमारे ब्लॉक समन्वयक चंद्रभान उइके द्रारा पेसा क़ानून व नजरी नक्शा के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एंव लोगो को पेसा कानून के बारे में बताया गया, लोगो को उनके संवैधानिक अधिकार, जल, जंगल, जमीन के अधिकार पर चर्चा की गई, जिसमे लोगो ने भी प्रत्यक्ष रूप से कई सारे अधिकार जाने व समझें व शासन के जनकल्याण कारी योजनाओ पर चर्चा किया गया, ब्लॉक समन्वयक द्वारा अनेक विषयो पर चर्चा की गई एंव पेसा एक्ट नवीन ग्रामसभा बनाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया जिसे उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाएगा। इस ग्रामसभा में महिला शक्ति द्वारा ग्रामसभा में शराब एंव नशा मुक्ति पर विशेष बात रखी गई। जिसमे ब्लॉक समन्वयक महोदय, सरपंच, उपसरपंच, सचिव, ग्रामसभा अध्यक्ष, पेसा मोबीलाइज़र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंच, मेट, करनपिपरिया सेक्टर के पेसा मोबीलाइज़र साथी, पेसा मोबीलाइज़र संघ पेसा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भलावी, देहनी आहके, मिथलेश कुमार धुर्वे, सरिता यदुवंशी एंव ग्रामवासियो की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default