जिले के सभी मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े मछुआरों का पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य
छिन्दवाड़ा/18 अक्टूबर 2024/ सहायक संचालक मत्स्योद्योग छिन्दवाड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की चौथी वर्षगांठ पर मछली पालन में बदलाव लाने के लिये एक पोर्टल बनाया गया हैं। मछली पालन कृषि से जुड़े किसानों और व्यावसाईयों के अर्थव्यवस्था में योगदान के उददेश्य से नई पहल की जा रही हैं।
शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृध्दि सह योजना के तहत जिले के सभी मत्स्य सहकारी समिति एवं सदस्यों के मत्स्य पालन में संलग्न मछुवा समूह या स्व-सहायता समूहों के सदस्यों, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभांवित हितग्राही, मत्स्य उद्यमी एवं मत्स्य व्यवसाय में संलग्न सभी मछुआरों के पंजीयन के लिये नेशनल फिशरिश डिजीटल प्लेटफार्म विकसित किया गया हैं, जिसका वेबसाईट एड्रेस-https://nfdp.dof.gov.in हैं जिस पर मत्स्य पालन में संलग्न मछुआरों के लिये ऑनलाईन पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर एवं मत्स्य पालन विभाग के माध्यम से एन.एफ.डी.पी. पोर्टल पर मुफ्त में रजिस्टर किया जाना प्रारम्भ हैं। सहायक संचालक मत्स्योद्योग द्वारा बताया गया कि भविष्य में विभाग से संबंधित किसी भी योजना का लाभ लेने के लिये यह पंजीयन अनिवार्य हैं।