Top News

जनसेवा हिताय संगठन ने स्थापना दिवस मनाने के लिए की बैठक

जनसेवा हिताय संगठन ने स्थापना दिवस मनाने के लिए की बैठक
जनसेवा हिताय संगठन के स्थापना दिवस को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस अवसर को सेवा भाव और मिलन समारोह के रूप में मनाने पर विस्तार से चर्चा की। यह बैठक संगठन के संरक्षण शंकर निमजे जी और अध्यक्ष हर्षा बानोदे जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। डॉक्टर दशरथ साहू जी के विचार पर सर्वसम्मति से सहमति बनी कि स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाए। इस अवसर पर संगठन के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर राम आमगोरिया जी, मीडिया प्रभारी अखिल सूर्यवंशी, अभी तंबकार, और चंचलेश साहू ने सुझाव दिया कि स्थापना दिवस पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना चाहिए।

सह सचिव गुरुशरण कौर, उपाध्यक्ष रूपा प्रधान, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी निमजे, सचिव आयशा लोधी और सदस्य अरुणा पवार एवं रजिया मेहिगिया ने भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कई रचनात्मक सुझाव दिए। इनमें स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्थापना दिवस मनाने पर सहमति बनी।

सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। यह आयोजन दिसंबर माह में सेवा और सहयोग के साथ संगठन की मूल भावना को प्रतिबिंबित करेगा।


Post a Comment

और नया पुराने