छिंदवाड़ा- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस एवं श्री बादल हुई नवनिर्मित संग्रहालय का आज 15 नवंबर को सुबह 10:30 बजे दशहरा मैदान (पोलाग्राउंड )में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। इस लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। श्री बादल भोई राज आदिवासी संग्रहालय का विस्तार करते हुए अब इसे जनजाति स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित किया गया है स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले जनजाति नायकों को भूमिकाओं को दर्शाया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विभिन्न प्रदेशों में जनजाति स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित संग्रहालय के निर्माण की घोषणा की गई थी जिसके अनुक्रम में छिंदवाड़ा स्थित बादल भोई जनजाति संग्रहालय में उपलब्ध 8.5 एकड़ भूमि पर 40.69 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा भवन निर्माण तथा वन्या जनजाति कार्य विभाग द्वारा क्यूरेशन का कार्य किया जाकर संग्रहालय का निर्माण किया गया है यह स्थल आसपास के कई दर्शनीय स्थल तथा जनजाति स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण स्थल है।
0 टिप्पणियाँ