जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता जुन्नारदेव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, विधायक सुनील उईके विधानसभा प्रभारी गोविंद राय एवं आनंद बख्शी विशेष रूप से मौजूद रहे। यह बैठक कांग्रेस संगठन को पुनः सशक्त करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।श्याम यदुवंशी द्वारा कुशल मंच संचालन किया, वही नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अरुण साहू ने सभी उपस्थित वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जो पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए एकत्र हुए थे।
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। संगठन को मज़बूत बनाने के लिए सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने अपने उद्बोधनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर ज़ोर दिया।
अंत में, सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि वे बूथ स्तर पर पहुँचकर पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएं। इस बैठक ने पार्टी में एकजुटता और सामूहिकता की भावना को मज़बूत किया, जो आगामी चुनावों में कांग्रेस की सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
जुन्नारदेव में आयोजित इस बैठक ने कांग्रेस संगठन में एक नया जोश और उत्साह पैदा किया, जो आगामी समय में पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

