सच की आंखें न्यूज़ जुन्नरदेव ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी एवं झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्राचार्य डी.आर. बोनिया ने दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी प्रेरणादायक आत्मकथाएं सुनाईं।
उन्होंने इंदिरा गांधी की दृढ़ नेतृत्व क्षमता और रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस की प्रशंसा करते हुए बताया कि इन दोनों महान हस्तियों ने भारतीय इतिहास को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं को साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता ने कांग्रेस पार्टी की एकजुटता और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

