युवा चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. रामकुमार आमगोरिया ने पेश की इंसानियत की मिसाल

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
युवा चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. रामकुमार आमगोरिया ने पेश की इंसानियत की मिसाल
छिंदवाड़ा। नागपुर रोड हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर छिंदवाड़ा जिले के युवा चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. रामकुमार आमगोरिया ने समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार, डॉ. रामकुमार आमगोरिया किसी निजी कार्य से शहर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होकर सड़क पर पड़ा है। अपनी चिकित्सकीय जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए, डॉ. आमगोरिया ने तुरंत गाड़ी रोकी और मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया।इसके बाद उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन कर पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। अस्पताल में समय पर इलाज मिलने से घायल व्यक्ति की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।डॉ. रामकुमार आमगोरिया न केवल एक कुशल चिकित्सक हैं, बल्कि अपनी समाजसेवी गतिविधियों के लिए भी जाने जाते हैं। यह घटना उनकी इंसानियत और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है।

इंसानियत की सेवा सबसे बड़ा धर्म है,” यह डॉ. आमगोरिया के इस नेक कार्य से सिद्ध होता है। उनके इस प्रयास की हर ओर सराहना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default