अपने नेता के जन्मदिन पर पूजन, आतिशबाजी, फल एवं मिस्ठान वितरण कर की गई दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना
जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता तामिया :- सोमवार 18 नवंबर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 79 वे जन्मदिन को तामिया में काँग्रेसजनों ने गर्मजोशी के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया। सर्व प्रथम सभी काँग्रेसजनों ने बस स्टैंड तामिया स्थित खेड़ापति माता मंदिर में पूजन अर्चन कर पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके पश्चात ढोल बाजे के साथ आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। तदोपरान्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ काँग्रेस नेता इंद्रकुमार बत्रा, एस पी शर्मा, भागचंद साहू, घनश्याम तिवारी, मनमोहन साहू, राजेन्द्र ठाकुर, गेंदालाल साहू, राजेश राय, नवीन मरकाम, बल्लू सोनी, शंकर पाल, शब्बीर भाई, सुधीर आहाके, अनिल भारती, अनिल साहू, दिनेश मालवीय, पूनाराम मंडराह, राधेश्याम साहू, सुनील धुर्वे, योगेश तिवारी, अजय सोनी, महेंद्र डेहरिया, नितिन साहू, सारांश साहू, अजित सोनी, शुभ राय, संतोष श्रीवास, सुनील महाराज, उमेश यादव, शिव चरण डेहरियातिलकवती वंदेवार, शारदा टोपालिया,बिसनिया भारती, धनुसिया मालवीय, मालती वंदेवार सहित बड़ी संख्या में काँग्रेसजन एवं क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

