थाना उमरेठ पुलिस द्वारा समुदाय जेंडर उन्मुखीकरण विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
थाना उमरेठ पुलिस द्वारा समुदाय जेंडर उन्मुखीकरण विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

छिन्दवाड़ा/03 दिसंबर 2024/ जिले के थाना उमरेठ पुलिस द्वारा सनब्राइट कॉन्वेंट स्कूल उमरेठ एवं भगवान चंद पब्लिक स्कूल उमरेठ में "हम होंगे कामयाब" जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत "समुदाय जेंडर उन्मुखीकरण" विषय पर समुदाय में लैंगिक समानता, गुड टच - बेड टच, महिलाओं एवं लड़कियों का सम्मान व सुरक्षा आदि के लिये संवाद का आयोजन किया गया।

       कार्यक्रम में बच्चों के साथ ही पालकों की भागीदारी शैक्षिक संस्थानों में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, काव्य प्रतियोगिता आयोजन कर जानकारी दी गई, जिसमें स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, थाना प्रभारी उमरेठ निरीक्षक विजयराव माहोरे, सहायक उप निरीक्षक  नितेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक  नारायण उईके, आरक्षक  विनोद बोरकर व महिला आरक्षक सुश्री नेहा देशमुख उपस्थित रहीं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default