2005 से छात्र राजनीति से शुरुआत करने वालेविवेक
चन्द्रवंशी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रखते है जमीनी पकड़
गुट के नहीं भाजपा के हितैषी है विवेक चन्द्रवंशी
जुन्नारदेव - देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा में वर्तमान में संगठन के चुनाव चल रहे है बूथ अध्यक्षों के बाद अब बारी मंडल अध्यक्ष चुनने की है। संगठन चुनाव से पूर्व माना जा रहा था कि इस बार मंडल अध्यक्ष पद को लेकर उम्र की कोई सीमा नहीं होगी परन्तु बीते दिन आई पार्टी की गाइडलाइन ने एक बार फिर 35 से 45 आयु वर्ष के युवा को ही मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की गाइडलाइन तय कर दी है। इस गाइडलाइन के तय होने के बाद उम्र दराज नेताओं और कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव है। उम्र का बन्धन आने के बाद भाजपा हितैषी सक्रिय जमीनी पकड़ और साफ छवि वाले युवा चेहरे को ढूंढने को लेकर कशमकश जारी है। अब देखना है कि भाजपा के 35 से 45 आयु वर्ष के फार्मूले में कौन फिट बैठता है और किसके सिर मंडल अध्यक्ष का ताज सजता है। बात नगर मंडल जुन्नारदेव की करे तो उम्र का फार्मूला आने के बाद कुछ दावेदार सक्रिय हो गए है इनमें वर्तमान मंडल अध्यक्ष मोनू जैन, पूर्व अंत्योदय समिति अध्यक्ष विवेक चन्द्रवंशी, कन्हान बचाओ मंच के बंटी साहू, महेंद्र सूर्यवंशी, मोंटी गोदवानी और रोहित मिश्रा के नाम शामिल बताए जा रहे है। पर इन सब में ओबीसी वर्ग का बड़ा चेहरा ओर पूर्व अंत्योदय समिति अध्यक्ष विवेक चन्द्रवंशी प्रबल दावेदार बनकर उभरे है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी जमीनी पकड़ रखते है जिसका फायदा हर चुनाव में भाजपा को मिलता चला आ रहा है। संघ के स्वयं सेवक विवेक चन्द्रवंशी वर्तमान में ओबीसी मोर्चा के रिसर्च पॉलिसी विभाग के जिला संयोजक सहित सामाजिक संगठन हम फाउंडेशन के तहसील सचिव और खेल गतिविधियों से जुड़े ग्रेपलिंग संघ के जिला उपाध्यक्ष भी है। लाइम लाइट से दूर पार्टी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने वाले विवेक चन्द्रवंशी सांसद विवेक बंटी साहू के करीबी लोकल की गुटीय राजनीति दूर सिर्फ पार्टी के हितैषी माने जाते है।
*सफल रणनीतिकार*......विवेक चन्द्रवंशी जुन्नारदेव शहरी मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 5 के संयोजक है इनके संयोजक रहते नगर पालिका चुनाव में पहली बार भाजपा वार्ड क्रमांक 17 में 218 मतों से जीतने में सफल रही, वर्ष 2023 में हुए विधानसभा ओर 2024 में हुए लोकसभा में शक्ति केंद्र के तीनों वार्डो में अच्छे मतों से चुनाव जीताने में भाजपा सफल रही। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और विधायक सुनील ऊईके के गढ़ में विधानसभा लोकसभा चुनाव में विवेक चंद्रवंशी की मेहनत और कुशल रणनीति के दम पर शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 217,218 में भाजपा अच्छे मतों से चुनाव जीतने में सफल रही। लोकसभा चुनाव में भी शक्ति केंद्र में आने वाले स्वयं के वार्ड क्रमांक 217 में पहली बार भाजपा 200 से अधिक मतों से जीती, बूथ 218 में भी भाजपा विवेक की रणनीति ओर मेहनत के दम पर 260 से अधिक मतों से जीतने में सफल रही,मुस्लिम बाहुल्य 216 में जरूर भाजपा 99 मतों से हार गई परन्तु शक्ति केंद्र 400 से अधिक मतों से जीतने में सफलता हासिल की।
*छात्र राजनीति से शुरुआत......वर्ष 2005- 06 में विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले विवेक चन्द्रवंशी ने हमेशा विपरीत परिस्थितियों में भाजपा के लिए ग्रामीण और शहर क्षेत्र कड़ी मेहनत और कुशल रणनीति के सहारे पार्टी को जीत दिलाई है। वर्ष 2022 में सम्पन्न हुए जनपद ओर जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी गोवर्धन यदुवंशी के क्षेत्र क्रमांक 14 में *पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू* ने क्षेत्र का प्रभारी बनाकर भेजा। विवेक चंद्रवंशी ने अपनी जमीनी पकड़ और रणनीति के दम पर इस क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशी 1996 मतों से चुनाव जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
*2008 से भाजपा में सक्रिय हर चुनाव में भाजपा का झंडा बुलंद किया*..... विवेक चन्द्रवंशी भाजपा में 2008-2009 से लगातार सक्रिय होकर काम करते चले आ रहे है। 2008-09 में हुए विधानसभा लोकसभा, 2012 में हुए नगर पालिका, 2013- 14 में संपन्न हुए विधानसभा लोकसभा, 2017 में संपन्न हुए नगर पालिका, 2018-19 हुए विधानसभा लोकसभा चुनाव, 2022 में संपन्न हुए जनपद जिला पंचायत और नगर पालिका परिषद के चुनाव सहित 2023- 24 में संपन्न हुए विधानसभा लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन का भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

