संगठन पर्व: बूथ अध्यक्षों से चर्चा कर रायशुमारी पूरी, लिखित सहमति प्राप्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
संगठन पर्व: बूथ अध्यक्षों से चर्चा कर रायशुमारी पूरी, लिखित सहमति प्राप्त
छिंदवाड़ा। संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत भाजपा संगठन द्वारा मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रियता के साथ बूथ स्तर पर संवाद स्थापित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत खंडेलवाल, क्लस्टर पर्यवेक्षक अलकेश आर्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निर्देशन में मंडलवार रायशुमारी की प्रक्रिया संपन्न की गई।

संगठन पर्व सहयोगियों ने बूथ अध्यक्षों से व्यक्तिगत (वन टू वन) चर्चा की और उनकी मंशा जानने के साथ ही लिखित सहमति भी प्राप्त की। यह सहमतियां बंद लिफाफों में जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी जाएंगी। इन रायशुमारियों के आधार पर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।

भाजपा संगठन द्वारा यह कदम पारदर्शिता और सभी बूथ अध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default