जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत सुनी गई 113 आवेदकों की समस्यायें

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत सुनी गई 113 आवेदकों की समस्यायें
जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
छिन्दवाड़ा/21 जनवरी 2025/ राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर  शीलेन्द्र सिंह के मार्गनिर्देशन में अपर कलेक्टर के.सी.बोपचे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 113 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से जमीन का सीमांकन करने, अतिक्रमण हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, पीएम किसान सम्माननिधि की राशि दिलाने, छात्रवृत्ति दिलाने, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने व आर्थिक सहायता दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।

         अपर कलेक्टर बोपचे ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिये भी चिन्हांकित किया । जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम राजढाना के अदराज भारती ने राजढाना धूंसावानी में ट्रांसफार्मर लगाने, ग्राम केदारपुरखुर्द के  प्रसाद सत्यार्थी ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम डुंगरिया के राजाराम पंद्राम ने रेडक्रास सोसायटी से शिक्षा के लिये अनुदान दिलाने, ग्राम खूटपिपरिया की शोभा डेहरिया ने लाडली बहना योजना की राशि दिलाने, ग्राम उमराडी की  राजकुमारी ने अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने, ग्राम शारदा सालीवाड़ा के श्याम धुर्वे ने कृषि भूमि पर कुंआ खुदवाने की अनुमति दिलाने, ग्राम डोंगरखापा के  रामनाथ ने कास्तकारी भूमि का पट्टा दिलाने, उमरेठ के मखोली बरकड़े ने स्थायी भूमि का पट्टा बनाने, उमरेठ की  लीला वर्मा ने शासन की स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टा दिलाने, छिंदवाड़ा नगर के ग्राम कुसमेली की  लक्ष्मीबाई कुमरे ने पट्टे की भूमि से अतिक्रमण हटवाने, ग्राम लोनिया करबल की दिव्यांग  मालती साहू ने वैसाखी दिलाने, बजरंग नगर के श्री शेख कलीम अंसारी ने बीपीएल कार्ड अन्य स्थान पर ट्रांसफर कराने, नगर के से.नि.श्री अनूप कुमार शर्मा ने उपादान/बीमा/अवकाश नगदीकरण की राशि दिलाने, ग्राम अजनिया के वार्ड नंबर 16 के  सुधीर चौधरी ने इंदिरा आवास कॉलोनी में शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने, छिंदवाड़ा भरतादेव के  संजय चौबितकर ने सोनपुर नदी से रेत के अवैध उत्खनन को रोकने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर ज्योति ठाकुर, नगरपालिक निगम आयुक्त  सी.पी.राय, डिप्टी कलेक्टर राहुल पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से

जनसुनवाई में शामिल हुये।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default