गौली युवा संगठन छिंदवाड़ा ने मनाई 14वीं वर्षगांठ

गौली युवा संगठन छिंदवाड़ा ने मनाई 14वीं वर्षगांठ
गौली युवा संगठन छिंदवाड़ा ने मनाई 14वीं वर्षगांठ

जुन्नारदेव: गौली युवा संगठन जिला छिंदवाड़ा की 14वीं वर्षगांठ एवं मिलन समारोह का भव्य आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर जुन्नारदेव में किया गया। बैठक में संगठन की नई ब्लॉक जुन्नारदेव कार्यकारिणी के गठन के साथ वर्तमान क्षेत्रीय कार्यकारिणी की जानकारी साझा की गई। साथ ही, मंदिर निर्माण कार्य को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में मंदिर समिति के पदाधिकारी, क्षेत्रीय कार्यकारिणी, निर्वाचन समिति के सदस्य, वरिष्ठ व युवा वर्ग सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जुन्नारदेव नगर की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष सुरेश पटेल, रामप्रसाद यदुवंशी (शिक्षक), योगेश पटेल, असाडू पटेल और गोधन बाबू जी सुकरी ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। निर्वाचन समिति के प्रमुख सदस्य श्री जगन्नाथ यदुवंशी, मुकेश यदुवंशी, पप्पू यदुवंशी, दीपक यदुवंशी और संदीप यदुवंशी ने भी अपने विचार साझा किए।

नई कार्यकारिणी का गठन
गौली युवा संगठन जुन्नारदेव की नई कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारी शामिल किए गए:

अध्यक्ष: शिकलचंद यदुवंशी (तेलीबट)

महामंत्री: ललित यदुवंशी (ढेकनी बरेलीपार)

उपाध्यक्ष: प्रहलाद यदुवंशी (बिलावर), लेखराम यदुवंशी (कठोतिया), मुकेश यदुवंशी (डुंडमंगल), गजानंद यदुवंशी (जमकुंडा), राजा यदुवंशी (रिछेड़ा)

संगठन मंत्री: राजेश यदुवंशी (खैरवानी), तुलसीराम (बल्लू) यदुवंशी (कानखेड़ी)

प्रवक्ता: मुरली यदुवंशी (हरियागढ़)

कोषाध्यक्ष: छिपेंद्र यदुवंशी (छिंदीकामथ)

मीडिया प्रभारी: कपिल यदुवंशी (छिंदीकामथ)


इसके अलावा अन्य सदस्य व संगठन प्रचारक भी चुने गए, जिन्होंने नई कार्यकारिणी को सक्रियता व समर्पण से संचालित करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से राजेश यदुवंशी, रविन्द्र यदुवंशी (प्राचार्य), अशोक यदुवंशी, हर्ष यदुवंशी (एडवोकेट), गोपाल यदुवंशी, दिनेश यदुवंशी, राकेश यदुवंशी समेत कई वरिष्ठ और युवा साथी उपस्थित रहे।

गौली युवा संगठन के सभी पदाधिकारियों ने मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका और संगठन के कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ