अखिल भारतीय लोधी और नुन्हारिया मेहरा समाज की प्रतिभाओं को सांसद ने किया सम्मानित
जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता छिन्दवाड़ा। समाज द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान किया जाना एक सराहनीय पहल है, इससे जहां समाज में छिपी प्रतिभाओं का पता लगता है वहीं प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजन हर समाज में निरंतर होते रहना चाहिए। उक्त आशय के उद्गार अखिल भारतीय लोधी और नुन्हारिया मेहरा समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किये। रविवार को अखिल भारतीय लोधी/लोधा/लोध अधिकारी कर्मचारी संघ छिन्दवाड़ा का चतुर्थ जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान का आयोजन राधा कृष्ण लॉन एवं नुन्हारिया मेहरा विकास समिति छिन्दवाड़ा का प्रतिभा सम्मान समारोह सिंधु भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संासद बंटी विवेक साहू द्वारा दोनों समाजों की प्रतिभाओं को मोमेन्टो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आलोक संघ एवं लोधी क्षत्रिय समाज के द्वारा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिषत से अधिक के बच्चो, समाज के नवनियुक्त एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों सहित अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया। इसी तरह नुन्हारिया मेहरा विकास समिति ने भी 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं एम.बी.बी.एस. में चयनित दो युवाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रमों में महापौर विक्रम अहाके, अरविंद राजपूत, सौरभ ठाकुर, नुन्हारिया मेहरा विकास समिति के वरिष्ठ विषन लाल झावरे, मंगल सिंह, अध्यक्ष अत्तरलाल कोलारे, उपाध्यक्ष संतोष वस्त्राणे, सचिव संजय मेहरा, कोषाध्यक्ष महेंद्र खातरकर, सहसचिव संतोष मस्तकार, सक्रिय सदस्य हेमराज बुनकर, अखिल भारतीय लोधी समाज के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह जंघेला, जी.एस.टी. जबलपुर कमिश्नर लोकेश लिल्हारे, प्रदेश अध्यक्ष आर.एस. लोधी, प्रदेष संयोजक कामिनी राजपूत, विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थें।

