उत्तराखंड हरिद्वार में आयोजित थांगता मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप के लिए रवाना खिलाड़ी।

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
उत्तराखंड हरिद्वार में आयोजित थांगता मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप के लिए रवाना खिलाड़ी।

ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के 4 खिलाड़ी थांगता मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे अपना जौहर।

जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता जुन्नारदेव ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के 4 खिलाड़ी थांगता मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे अपना जौहर।
30वी सबजूनियर थांगता मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड हरिद्वार में 4 से 8 जनवरी तक किया जाएगा इस नेशनल थांगता चैंपियनशिप हेतु ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल जुन्नारदेव के 4 बालक खिलाड़ी आज पातालकोट एक्सप्रेस से रवाना हुए। इन खिलाड़ियों ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने आयु एवं वजन वर्ग में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक जीत कर थांगता मार्शल आर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप उत्तराखंड हरिद्वार हेतु अपना स्थान पक्का कर लिया था। यह सभी खिलाड़ी थांगता खेल का अभ्यास प्रतिदिन आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी में प्राप्त करते आ रहे है। प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ी प्रथम शैली पूवानाबाआमा 14 वर्ष बालक वर्ग के -29 कि.ग्रा. श्रीसमर्थ रूखमांगद, -33 कि.ग्रा यथार्थ मानकदिवे द्वितीय शैली पुवानाबाअनिशूबा के -33 कि.ग्रा डिंकल बरहैया,+53 कि.ग्रा मो.आवन खान का चयन सबजूनियर थांगता मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप हेतु किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं शाला के पीटीआई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्शल आर्ट कोच योगेश रूखमांगद को दिया। लगातार नेशनल लेवल पर खिलाड़ियों की सफलता को देखते हुए ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के संचालक निखिलेश उपाध्याय,अंकित द्विवेदी,प्राचार्या अभिशिखा ठाकरे,आदिवासी विकास विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुरोध शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष डी.एस.जी.ऐ उपाध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष निलेश शुक्ला,उपाध्यक्ष नितिन राजोरिया ने राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पदक जीतने हेतु आशीर्वाद प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default