तामिया 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर योगा दिवस मनाया गया सी एम राइस स्कूल तामिया मे तामिया सी एम राइस स्कूल में सूर्य नमस्कार के साथ योगा दिवस की शुरुआत की गई जिसमें बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी योगा किया वही कार्यक्रम के पश्चात युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंडित वतन उपाध्याय द्वारा बच्चों को प्रेरित करने के लिए भाषण दिया गया जिसमें उन्होंने बताया 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस हम क्यों और कब से मना रहे हैं वही स्वामी विवेकानंद को उन्होंने भारत का एक आधुनिक पुरुष बताया और कहा अगर युवाओं और विद्यार्थियों के लिए कोई नेता है तो वह स्वामी विवेकानंद उनसे अच्छा नेता कोई हो ही नहीं सकता उनका हर एक वाक्य उनका किया गया हर कार्य सभी विद्यार्थियों एवं युवाओं को कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ सिखाता ही है स्वामी विवेकानंद ने कहा था एक विचार ले लो उसी को सोचो उसी का स्वप्न देखा इस पर अवलंबित रहो अपने मस्तिष्क मांसपेशियों और शरीर के प्रत्येक भाग को इस विचार से ओत प्रोत होने दो।
यही सफलता का रास्ता है। यही वह मार्ग है जिसने महान पुरुषों का निर्माण किया है। बस इसी विचारधारा को लेकर अगर हर विद्यार्थी और युवा आगे बढ़ता रहे तो निश्चित ही हमारा भारत देश एक समृद्ध और शक्तिशाली युवाओं का देश बनेगा।
वही स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ में प्रधानमंत्री जी के निर्देश अनुसार युवा शक्ति का सम्मान करने के लिए मिलनसार ओजस्वी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वतन उपाध्याय का सम्मान सी एम राइस स्कूल के प्राचार्य बीके सीनियर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सी एम राइस स्कूल का समस्त स्टाफ एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंडित वतन उपाध्याय,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, किरण बाजपेई, गोपाल साहू, निशा मालवी एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

