परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा पचमढ़ी-भूराभगत मार्ग में वाहनों की सघन जाँच

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा पचमढ़ी-भूराभगत मार्ग में वाहनों की सघन जाँच

11 वाहनों से लिया गया 69000 रूपये का जुर्माना

छिन्‍दवाड़ा/18 फरवरी 2025/ कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा महाशिवरात्रि मेले को दृष्टिगत रखते हुये आज पचमढ़ी-भूराभगत मार्ग पर छोटे-बड़े सभी वाहनों की बारीकी से जाँच की गईं। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज जैसे वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं वाहन चालक का वैध लाइसेंस के साथ ही यात्री वाहनों में किराया सूची चस्पा होने, वाहनों में ओवरलोडिंग, यात्रियों से अधिक किराया लिये जाने के संबंध में सघन जांच की गई। जिन वाहनों में कमियां पाई गई ऐसे वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई ।                             

         अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि पचमढ़ी-भूराभगत मार्ग में वाहनों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान जिन वाहनों में दस्तावेजों की कमियां पाई गई तथा मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करते पाये जाने वाले 11 वाहनों से 69000 रूपये का जुर्माना लिया गया। साथ ही वाहन संचालकों को समझाईश दी गईं कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा यात्री बसों के संबंध में उन पर आच्छादित अनुज्ञा पत्र को निरस्त करने की भी कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default