मुकेश यदुवंशी बने जामई सेवादल अध्यक्ष
छिंदवाड़ा। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले द्वारा जिलेभर में ब्लॉक एवं कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति में छिंदवाड़ा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।
छिंदवाड़ा शहर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में बलराम चौहान, जबकि ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में प्रमोद टेकरे व नेपाल माकोड़े को मनोनीत किया गया है। इसी तरह, छिंदवाड़ा ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश पटेल, अमरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष नमन माहू, सिंगोड़ी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील पाण्डे, कार्यकारी अध्यक्ष रामभरोस पटेल, हर्रई ब्लॉक अध्यक्ष धनीराम भलावी, बटकाखापा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज तिवारी, धनौरा ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण रावनकर, छिन्दी ब्लॉक अध्यक्ष बल्लू युवनाती, कार्यकारी अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद डेहरिया, तामिया ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भट्टी, दमुआ ब्लॉक अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष जरीप से खान, नवेगांव ब्लॉक अध्यक्ष ममतेश बेलवंशी, उमरेठ ब्लॉक अध्यक्ष अरीफ कदीर, मैनीखापा ब्लॉक अध्यक्ष गोलू उइके, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद बचले, सांवरी ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष केशव चरपे एवं सेवकराम साहू, मोहखेड़ ब्लॉक अध्यक्ष अशोक फरकारे, कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश डोंगरे, बिछुआ ब्लॉक अध्यक्ष गजानन्द पंद्रे, कार्यकारी अध्यक्ष भरत बरकड़े, चांद ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी, चौरई ब्लॉक अध्यक्ष रामू वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय पटेल, परासिया ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र झाड़े, जामई ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश यदुवंशी एवं कार्यकारी अध्यक्ष विकास डेहरिया को नियुक्त किया गया है।
मुकेश यदुवंशी बने जामई सेवादल अध्यक्ष
इस नियुक्ति के तहत जामई ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश यदुवंशी को कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष बनाया गया है। सेवादल के पदाधिकारियों ने आशा जताई है कि नए अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कांग्रेस सेवादल की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।

