शिवाजी जयंती पर होगा कारसेवकों का सम्मान, भव्य होगी महाआरती

शिवाजी जयंती पर होगा कारसेवकों का सम्मान, भव्य होगी महाआरती

18 से 20 फरवरी तक तीन दिवसीय जन्म महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती


✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
*सच की आँखे न्यूज़ छिंदवाड़ा:-* जिले में भारत माँ के वीर सपूत श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती छिंदवाड़ा में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी, इस हेतु छत्रपति शिवाजी महाराज के परम भक्तों द्वारा बीते कई दिनों से व्यापक स्तर पर तैयारियां भी की जा रही है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के परम भक्त युवा नेता नरेन्द्र पटेल ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती छिंदवाड़ा में तीन दिवसीय जन्म महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी। इस तीन दिवसीय जन्म महोत्सव के दौरान आगामी 18 फरवरी को दादाजी चुनीयाले मंदिर प्रांगण से शाम 5 बजे हिन्दू गर्जना रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के भक्त हजारों की संख्या में शामिल होंगे। इस दौरान रैली में छत्रपति शिवाजी महाराज सहित महादेव की झांकी, आकर्षक विद्युत साज सज्जा, ढोल नगाड़े सहित कई आकर्षण के केंद्र बिंदुओं का समावेश रहेगा। दूसरे दिन 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती के अवसर पर शिवाजी चौक छिंदवाड़ा में श्री राम मंदिर अयोध्या मंदिर निर्माण के कार्य में कारसेवकों का सम्मान किया जाएगा। कारसेवकों के साथ ही छिंदवाड़ा की पावन धरा में जन्मे कलाकार कवि-

शिक्षक-सामाज सेवीयों का सम्मान दिनांक 19 को सुबह 10.30 में किया जाएगा। शाम 6.30 बजे से कार सेवकों के द्वारा भारतमाता एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती, डीजे नाइट एवं रंग बिरंगी आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।

20 फरवरी को सुबह 11 बजे से विशाल

भंडारा आयोजित किया जाएगा जो पूरे दिन अनवरत जारी रहेगा। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय जन्म महोत्सय को सफल व ऐतिहासिक बनाने हेतु जहां एक ओर छत्रपति शिवाजी महाराज के परम भक्तों द्वारा पूरे शहर को छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्रों व

बैनरों से सजाया जा रहा है और वहीं दूसरी और प्रत्येक सनातनी को आमंत्रण देकर जन्म महोत्सव में शामिल होने हेतु आमंत्रित भी किया जा रहा है। नरेंद्र पटेल के साथ प्रशांत साहू, आकाश बैस, राजा कहार एवं अक्षय ओक्टे ने प्रत्येक सनातनी एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के भक्तों को महोत्सव में आंमत्रित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ