छात्रों ने वृद्धा आश्रम विजिट कर कार्यप्रणाली और सामाजिक संरचना को समझा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
छात्रों ने वृद्धा आश्रम विजिट कर कार्यप्रणाली और सामाजिक संरचना को समझा
छात्रों ने वृद्धा आश्रम विजिट कर कार्यप्रणाली और सामाजिक संरचना को समझा

छिंदवाड़ा। दिनांक 28 मार्च 2025, शुक्रवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भावरकर के निर्देशन तथा सेक्टर क्रमांक 1 के परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास के मार्गदर्शन में BSW/MSW के छात्र-छात्राओं ने भमोड़ी स्थित शांति धाम वृद्धा आश्रम का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली को समझा।
संस्था की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई

विजिट के दौरान संस्था संचालक विनीता सिस्टर ने संस्था की संरचना, संचालन प्रक्रिया और वृद्ध महिलाओं की दिनचर्या की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह वृद्ध माताओं की निःस्वार्थ सेवा की जाती है और छात्रों के प्रश्नों का समाधान भी किया।

वृद्ध माताओं से संवाद और केस स्टडी

छात्र-छात्राओं ने वृद्ध माताओं से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी पृष्ठभूमि और आश्रम तक आने की परिस्थितियों की जानकारी ली। इस दौरान छात्रों ने केस स्टडी कर वृद्ध आश्रम में उनके अनुभव और वहां के वातावरण के प्रति उनकी भावनाओं को भी समझा।

आशीर्वाद और सम्मान का आयोजन

छात्र-छात्राओं ने वृद्ध माताओं की आरती उतारकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात फल, बिस्कुट, नमकीन आदि का स्वल्पाहार आयोजित कर सभी वृद्ध माताओं को प्रसन्न किया।

वृद्ध आश्रम की आवश्यकता और सामाजिक चिंतन

इस कार्यक्रम के माध्यम से BSW/MSW के छात्रों ने वृद्ध आश्रम स्थापित करने के लिए आवश्यक संसाधनों और वृद्धों की समस्याओं को समझा। इसके साथ ही आधुनिक युग में वृद्ध आश्रमों के बढ़ते चलन और एकल परिवारों के कारण वृद्धों के बेघर होने की स्थिति को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में शामिल सदस्य

कार्यक्रम में परामर्शदाता, BSW/MSW के छात्र-छात्राएं एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- मनेश साहू, संपादक एवं मीडिया संगठन जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा
9407073701


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default