जुन्नारदेव: थाना क्षेत्र अंतर्गत डुंगरिया पुलिस चौकी में जुन्नारदेव एवं डुंगरिया पुलिस के संयुक्त सहयोग से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान जुन्नारदेव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोनम पाटिल के निर्देशन और थाना प्रभारी राकेश बघेल के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 17 वाहनों से 6900 रुपए का राजस्व वसूला गया।

