मनेश साहु जुन्नारदेव। भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जुन्नारदेव मंडल में भी 23 मई को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारी को लेकर मंगलवार शाम 4 बजे वनवासी कल्याण आश्रम में मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यात्रा की रूपरेखा, मार्ग तथा आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने हेतु विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रमेश सालोडे, मंडल महामंत्री अनिरुद्ध चटर्जी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पार्षद, संजय जैन, ंकर सेन, मोनू जैन, महामंत्री सपना पाल, नपा उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, कोषाध्यक्ष मनीष ‘बंटी’ साहू, राजेंद्र यादव, प्रमोद बंदेवार, महेंद्र सूर्यवंशी, पार्षद सूर्यवंशी, मयंक साहू सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा कार्यकर्ता इस यात्रा को जनांदोलन का स्वरूप देने हेतु उत्साहपूर्वक जुटे हुए हैं।