जनपद पंचायत के दो सचिव निलंबित

परसिया जनपद पंचायत के दो सचिव निलंबित
जनपद पंचायत के दो सचिव निलंबित
*परसिया जनपद पंचायत के दो सचिव निलंबित*

छिंदवाड़ा, परासिया 14 मई 2025 — जिला पंचायत छिंदवाड़ा द्वारा परसिया जनपद अंतर्गत कार्यरत दो ग्राम पंचायत सचिवों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी आई.एस.एस. अभिषेक कुमार के आदेश पर की गई।

पहला मामला ग्राम पंचायत सेमरताल के सचिव पुरुषोत्तम सिंह राजपूत का है, जिन पर प्रधानमंत्री आवास योजना, टोल फ्री शिकायतों का निराकरण न करने, तथा निर्माण कार्यों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। उक्त कर्तव्यों की अनदेखी करने पर उन्हें पंचायत सेवा नियमों के तहत निलंबित किया गया।

दूसरे मामले में ग्राम पंचायत सतनूर के सचिव सुगनलाल अहाके को भी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही, जनप्रतिनिधियों की बैठक में अनुपस्थित रहने, तथा समय पर आवश्यक सूचनाएँ न देने जैसे कारणों से निलंबित किया गया है।

दोनों अधिकारियों को नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। जिला पंचायत प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि विकास योजनाओं में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ