रातभर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना, कई जिलों में अलर्ट जारी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


रातभर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना, कई जिलों में अलर्ट जारी
रातभर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना, कई जिलों में अलर्ट जारी
भोपाल। मौसम विभाग की चेतावनी
राज्य के कई जिलों में आज रात तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, अलीराजपुर, झाबुआ, धार/मांडू, कटनी, उमरिया/बांधवगढ़, मैहर, डिंडोरी, अनुपपुर/अमरकंटक, छतरपुर/खजुराहो और मंडला/कान्हा में भीषण वर्षा व बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

वहीं अगर, दक्षिण बैतूल, छिंदवाड़ा/पेंच, दक्षिण देवास, इंदौर/एयरपोर्ट, रतलाम, सिवनी, मऊगंज, सीधी/संजय डुबरी राष्ट्रीय उद्यान, सिंगरौली, शहडोल/बाणसागर डेम, दक्षिण सतना, पन्ना/टाइगर रिजर्व, पूर्वी जबलपुर और बालाघाट में मध्यम वर्षा और गरज-चमक के आसार हैं।

इसके अतिरिक्त हारदा, पश्चिम सीहोर, खंडवा/ओंकारेश्वर, उत्तर देवास, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, पांढुर्णा, नीमच, मंदसौर/गांधीसागर अभयारण्य, धोलावाड़, बड़वानी/बावनगजा, उज्जैन/महाकालेश्वर, खरगोन/महेश्वर, उत्तर सतना, टीकमगढ़, निवाड़ी/ओरछा, दमोह, पश्चिम जबलपुर, रीवा, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में हल्की गरज-चमक के साथ वर्षा संभावित है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने व खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default