सिरगोरा पंचायत का "उप लोक सेवा केंद्र" बना मज़ाक, जनता परेशान

🛑 सिरगोरा पंचायत का "उप लोक सेवा केंद्र" बना मज़ाक, जनता परेशान

परासिया तहसील के चार उप लोकसेवा केंद्र में से एक उप लोकसेवा केन्द्र की हालत ऐसी है तो तीन ओर उप लोकसेवा केन्द्र की हालत कैसी होगी।

📍 बिना सुविधा और जानकारी के बंद पड़ा है सेवा केंद्र, सहायक सचिव के कमरे पर के बाहर लिखा है उप लोक सेवा केन्द्र का नाम बस लिखा ही है 

सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा  सिरगोरा ग्राम पंचायत में स्थापित उप  लोक सेवा केंद्र पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक सरकारी सेवाएं प्राप्त करने में भारी परेशानी हो रही है समय ओर  पैसा बर्बाद कर के परासिया लोक सेवा केन्द्र जाना पड़ता हैं वह भी काम एक दिन में  नहीं होता है और तीन से चार दिन लग जाते है किसी भी कम के लिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सेवा केंद्र के नाम पर केवल दीवार में लिखा हुआ है जो सहायक सचिव के कमरे के बाहर  है, जबकि असल में वह स्थान सचिव के कंप्यूटर रूम के रूप में उपयोग हो रहा है। वहीं असली उप लोक सेवा केंद्र के नाम पर बने कमरे में महीनों से न तो कोई सफाई हुई है और न ही कोई व्यवस्था है — न कंप्यूटर चालू हैं, न ही प्रिंटर या स्कैनर जैसी कोई मशीनें उपलब्ध हैं।

❌ जनता को नहीं है कोई जानकारी

गांव के लोगों को यह तक नहीं पता कि पंचायत भवन में उप  लोक सेवा केंद्र भी मौजूद है। इस कारण अधिकांश ग्रामीण निजी साइबर कैफे या दूरदराज तहसील में बने लोक सेवा केन्द्र  में जाकर फॉर्म भरवाने को मजबूर हैं।

💰 सरकारी राशि का दुरुपयोग

सूत्रों की मानें तो सरकार द्वारा सेवा केंद्र को संचालन हेतु भेजी गई राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पंचायत में ठेकेदारों द्वारा अपने परिचितों को फर्जी ऑपरेटर बनाकर उनके नाम से शासन से राशि निकाली जा रही है, जबकि हकीकत में सेवा केंद्र संचालित ही नहीं हो रहा।

📢 ग्रामीणों की मांग

गांववासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर लापरवाही की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को उनके अधिकार के अनुसार समय पर शासकीय सेवाएं प्राप्त हो सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ