पुलिस थाना परिसर में शांति समिति बैठक संपन्न

📰 पुलिस थाना परिसर में शांति समिति बैठक संपन्न
पुलिस थाना परिसर में शांति समिति बैठक संपन्न   जुन्नारदेव ----- ईदुलअजहा बकरा ईद पर्व को शांतिपूर्ण हर्षोल्लास से मनाने हेतु पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें तहसीलदार राजेंद्र टेकाम , थाना प्रभारी राकेश बघेल ने त्योहार को लेकर शासन की गाइडलाइन का उल्लेख करते हुए बताया कि कुर्बानी  खुले मैदान में ना की जाए तथा कुर्बानी का वेस्टेज यहां वहां ना फेंके, बल्कि नगर पालिका की गाड़ी में ही बेस्टेज को कचरा गाड़ी में डालने की हिदायत दी गई। शांति समिति की बैठक के दौरान नगर में होने वाली मस्जिदों में नमाज के समय की जानकारी प्राप्त की गई। जामा मस्जिद सदर सैयद गौहर जमाल ने बताया की ईदगाह में 8:30 पर नमाज अदा की जाएगी। मस्जिद गरीब नवाज के सदर जफफू भाई ने बताया कि गरीब नवाज मस्जिद में नमाज पढ़ने का समय 8:30 और 9:00 बजे रखा गया है। मस्जिद आयशा मदरसा मोहम्मदिया के सेक्रेटरी मोहम्मद ताहिर ने बताया कि आयशा मस्जिद में सुबह 6:30 बजे अहले हदीस मस्जिद में सुबह 7:30 ईद की नमाज अदा की जाएगी। आबिद भाई ने बताया की पानी गिरने की स्थिति में जामा मस्जिद में 8:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। शांति समिति की बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण साहू पार्षद संजय जैन पार्षद अरुणेश जायसवाल, हाजी मोहम्मद शहिद, आरबी कुरैशी अफरोज आलम निसार खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
📍 जुन्नारदेव |

बकरा ईद (ईदुलअजहा) के अवसर पर नगर में सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस थाना परिसर जुन्नारदेव में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार श्री राजेंद्र टेकाम एवं थाना प्रभारी श्री राकेश बघेल ने की।

बैठक में उपस्थितजनों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुर्बानी खुले स्थानों या मैदानों में न की जाए तथा उसका वेस्टेज नगर पालिका की कचरा गाड़ी में ही डालें, कहीं भी खुले में न फेंका जाए।

बैठक में नगर की प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज के समय की जानकारी भी प्राप्त की गई।

जामा मस्जिद: 8:30 बजे (सदर: सैयद गौहर जमाल)

मस्जिद गरीब नवाज: 8:30 व 9:00 बजे (सदर: जफ्फू भाई)

मस्जिद आयशा मोहम्मदिया: 6:30 बजे (सेक्रेटरी: मोहम्मद ताहिर)

अहले हदीस मस्जिद: 7:30 बजे

वर्षा होने की स्थिति में जामा मस्जिद में 8:00 बजे नमाज अदा की जाएगी (जानकारी: आबिद भाई)


बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण साहू, पार्षद संजय जैन, पार्षद अरुणेश जायसवाल, हाजी मोहम्मद शहीद, आरबी कुरैशी, अफरोज आलम, निसार खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शांति समिति ने समस्त नागरिकों से सौहार्द बनाए रखने और निर्देशों का पालन करने की अपील की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ