नशे से दूरी है जरूरी” अभियान में जुटी छिंदवाड़ा पुलिस — हर थाना बना जनजागृति का केंद्र

📰 “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान में जुटी छिंदवाड़ा पुलिस — हर थाना बना जनजागृति का केंद्र
नशे से दूरी है जरूरी” अभियान में जुटी छिंदवाड़ा पुलिस — हर थाना बना जनजागृति का केंद्र

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 15 से 30 जुलाई 2025 तक "नशे से दूरी है जरूरी" विषय पर विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में यह अभियान जिले के हर थाना क्षेत्र में जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत सभी थानों में ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, महिला बाल विकास विभाग के शौर्य दल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं शामिल रहीं। इन सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। साथ ही मनहित एप, मानस हेल्पलाइन व टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई।

👉 अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ:

थाना बटका खापा: थाना प्रभारी अनिल राठौर ने समिति व शौर्य दल सदस्यों को शपथ दिलाई।

थाना तामिया: आशीष जैतवार ने जनसमूह को नशे से दूर रहने की सलाह दी और हेल्पलाइन की जानकारी दी।

थाना बिछुआ: मोहन सिंह मर्सकोले ने मादक पदार्थों से संबंधित जानकारी देने पर ज़ोर दिया।

थाना परासिया: संजय भलावी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं हेल्पलाइन जानकारी साझा की गई।

थाना चांदामेटा, दमुआ, मोहखेड़, लावाघोघरी व कुंडीपुरा: सभी क्षेत्रों में शपथ व हस्ताक्षर अभियान के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम किए गए।


👉 प्रमुख उद्देश्य: आमजन को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना, समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना, और नशा पीड़ितों को चिकित्सकीय व पुनर्वास सहायता से जोड़ना।

🔴 पुलिस की अपील: "स्वस्थ व सुरक्षित जीवन के लिए नशे से दूरी रखें और अपने परिवार व समाज को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाएं।"


-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ