योगेश गढेवाल (बिट्टु जाखम) बने सिवनी जिले के मीडिया संगठन जिला अध्यक्ष
सच की आंखें न्यूज़ सिवनी।मीडिया संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी की अनुशंसा पर सिवनी जिले के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस दौरान संगठन ने भाई बिट्टू जख्म उर्फ योगेश गढ़वाल को सिवनी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कार्यक्रम के दौरान छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष मनेश साहु। , सुरेन्द्र सोनी,जितेन्द्र सिंह ठाकुर, श्रावण कामडे, देवेन्द्र गौखे, मुकेश कुरेठे, सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नियुक्ति के बाद योगेश गढ़वाल ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
संगठन ने विश्वास जताया कि नए जिला अध्यक्ष मीडिया जगत की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

