समाज को सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने समाजसेवक है अरविंद गांधी= एस पी गुप्ता

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
समाज को सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने समाजसेवक है अरविंद गांधी= एस पी गुप्ता 
 
समाज को सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने समाजसेवक है अरविंद गांधी= एस पी गुप्ता
भारत देश में साहू तेली राठौर बंधुओ की एकता अखंडता और विकास के लिए लगातार कार्य करने वाला संगठन भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष अरविंद गांधी ने अपना पूरा जीवन साहू समाज के विकास के लिए समर्पित कर दिया है। 
उपरोक्त संस्था का गठन उत्तर प्रदेश से होकर आस पास के कुछ राज्यो में समाज विकास के कार्य हो रहे थे,
इसी श्रृंखला में प्रोफेसन से वकालत करने वाले उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी समाज विकास की भावना से ओत प्रोत यह नौजवान, समाज के लिए बहुत कुछ करने का सपना सजाए हुए इस संस्था से जुड़ते है , और समाज को नया आयाम देने की कोशिश करते हुए भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का विस्तार करना शुरू करते है, विस्तार करते हुए इस संस्था को श्री रामनारायण साहू पूर्व सांसद, व उमेश नंदलाल शाहू के मार्गदर्शन और मुम्बई निवासी युवा समाजसेवी एस पी गुप्ता के परस्पर सहयोग व अपने सहयोगी पदाधिकारीयों के मदद से इस संस्था को पूरे देश भर में विस्तार करते हुए 29 राज्यों में विस्तारित किया। 29 राज्यों तक उपरोक्त संस्था को पहुचाने के उपरांत भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी इस संस्था का कार्यक्रम सम्पन्न कराया व नैपाल में साहू तेली समाज के आम जनमानस में समाज की गरिमा को जागृत करते हुए नेपाल की राजनीति से जुड़े सांसद, विधायक, व मंत्री को भी समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। श्री अरविंद गांधी के कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए एस पी गुप्ता ने महाराष्ट्र,गुजरात,राजस्थान , दमन&दीव समेत कुछ अन्य राज्यों में संगठन के विस्तार की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लिए और संगठन का विस्तार किया।
पूरे देश भर के 29 राज्यों से जुड़े पदाधिकारियों से परस्पर ताल मेल बैठाते हुए संगठन का कार्य करने हेतु प्रेरित करते रहना और हमेशा सभी पदाधिकारियों के संपर्क में बने रहते हैं, इस प्रकार से अरविंद गांधी अपने समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। उपरोक्त जानकारी सकल साहू तेली राठौर समाज संगठन के संयुक्त मीडिया प्रभारी पत्रकार श्रीराम साहू मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एस पी गुप्ता ने प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default